{"_id":"6a305e136c2a25fe0f02097a","slug":"traders-honored-sp-manpreet-singh-sudan-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150917-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: व्यापारियों ने एसपी मनप्रीत सिंह सूदन का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: व्यापारियों ने एसपी मनप्रीत सिंह सूदन का किया सम्मान
एसपी का सम्मानित करते हुए व्यापारी। प्रवक्ता
- फोटो : Archive
Link Copied
कैथल। जिले में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं के आरोपियों की गिरफ्तारी से संतुष्ट व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन को सम्मानित किया। लकड़ी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। व्यापारियों ने कहा कि लूटपाट और अन्य घटनाओं के बाद व्यापारिक वर्ग में चिंता थी लेकिन जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में भय और आम लोगों में विश्वास बढ़ा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि एसपी के नेतृत्व में पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बाजारों की सुरक्षा के लिए पुलिस की कार्यशैली सराहनीय है। इस अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
एसपी का सम्मानित करते हुए व्यापारी। प्रवक्ता- फोटो : Archive
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।