फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Took a pledge for a drug-free India

Kaithal News: नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

Fri, 27 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge for a drug-free India
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय, कौल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।

प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी लत है, जो व्यक्ति को भीतर से खोखला कर देती है। इससे समाज, परिवार और राष्ट्र प्रभावित होते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे नशीली दवाओं के
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवन को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मुकेश चहल नशा मुक्ति जागरूकता सेल, तंबाकू नियंत्रण सेल और संयोजक डॉ. दीप चंद रैगिंग विरोधी प्रकोष्ठ के साथ शिक्षक मौजूद रहे।
युवाओं को किया जागरूक
राजौंद। शिव मंदिर धर्मशाला, महाराणा प्रताप चौक में गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति की सेहत को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके पूरे परिवार पर भी गहरा असर डालता है।

उन्होंने कहा कि नशे की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों जानें जाती हैं, जिनमें अधिकतर युवा शामिल होते हैं। समाज में जागरूकता फैलाकर ही इस खतरे को रोका जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने जीवन को सफल एवं सकारात्मक दिशा दें।


राजकुमार ने बताया कि पुलिस विभाग ऐसे अभियान जारी रहेंगे। कार्यक्रम में नगर के युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य नागरिकों ने भी भागीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed