फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Took a number of Rs 5.30 lakh for a bullet worth Rs 3.5 lakh

Kaithal News: साढ़े तीन लाख की बुलेट के लिए लिया 5.30 लाख का नंबर

Wed, 15 Nov 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Took a number of Rs 5.30 lakh for a bullet worth Rs 3.5 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गुहला खंड के गांव माजरी के हरविंद्र सिंह ने अपने बुलेट बाइक के लिए पांच लाख 30 हजार रुपये का वीआईपी नंबर एचआर 09 एच- 2222 बोली पर खरीदा है। वहीं से चीका के जगदेव सिंह ने एचआर 09 एच- 7777 नंबर के लिए तीन लाख 50 हजार रुपये की बोली लगाई है। गांव बदसुई के राजेश कुमार ने एचआर 09 एच- 9000 नंबर के लिए दो लाख 31 हजार रुपये की बोली लगा इस नंबर को खरीदा है।
एसडीएम कार्यालय गुहला ने वीरवार को वाहनों की रजिस्ट्रेशन के लिए एच सीरीज शुरू की है। कार्यालय मे मंगलवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार के नेतृत्व में इस सीरीज के वीआईपी नंबरों की नीलामी की गई। नीलामी में कुल 32 नंबर रखे गए थे जिनमें से बोली दाताओं ने 18 नंबरों पर बोली लगाई।
विज्ञापन

प्रशासन को पहले तीन नंबरों से ही 11 लाख 11 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। सभी 18 नंबरों से सरकार को कुल 18 लाख 36 हजार 100 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। बोली पर खरीदे गए वाहनों के लिए महंगे नंबरों की क्षेत्र में दिनभर चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed