फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   toll plaza

जिले में चीका-पटियाला रोड व खनौरी रोड पर स्थित नाकों को किसानों ने किया टोल फ्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
toll plaza
toll plaza - फोटो : Kaithal
किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर किसानों ने जिले में दो टोल नाकों को शनिवार को फ्री कर दिया। इनमें पटियाला-चीका मार्ग पर चीका के निकट स्थित टोल नाका व खनौरी रोड पर संगतपुरा चौकी के निकट स्थित टोल नाका शामिल है। वहीं जिले से भारी संख्या में किसान कुरुक्षेत्र सीमा में गांव क्योड़क के आगे स्थित टोल प्लाजा को भी फ्री करवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों ने शनिवार की सुबह चीका में टटियाना के निकट पटियाला रोड पर स्थित टोल नाके को फ्री कर दिया। इस नाके का संचालन पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से किया जाता है। इसी प्रकार से दोपहर के समय काफी संख्या में किसान थाना सदर क्षेत्र में खनौरी रोड पर संगतपुरा चौकी के निकट स्थित टोल नाके पर पहुंचे। जहां दो-तीन घंटों के लिए इसे फ्री कर दिया। वहीं एक्सईएन पीडब्ल्यूडी कुलदीप चंद ने कहा कि संगतपुरा के निकट स्थित टोल नाका दो से तीन घंटों के लिए रुका था। बाद में चलाया गया है।
विज्ञापन

। किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर टोल फ्री करवाने के लिए कैथल से काफी संख्या में किसान नेता, संगठनों के सदस्य गांव क्योड़क से आगे कुरक्षेत्र सीमा पर स्थित टोल प्लाजा को फ्री करवाने के लिए पहुंचे। इसमें जाट स्कूल के पूर्व प्रधान रणबीर फौजी, ईश्म सिंह तंवर, रणधीर क्योड़क, सर्वखाप सर्वजात पंचायत के जिला प्रधान भरत सिंह बैनीवाल, सुरजीत बैनीवाल, पूर्व सरपंच बलवंती अनिल, रामफल नौच, प्रेमचंद सैनी, हरपाल नौच, शकुंतला, सूरजभान सेगा, संदीप भाल मानस, रामकिशन ढांडा, महेंद्र सिंह कानूनगो, जरनैल सिंह, कर्मबीर फौजी, जिया लाल ढुंढवा, गुर्जर धर्मशाला के प्रधान बलबीर सिंह, सर्वजात खाप महापंचायत हरियाणा, एसएफआई, मजदूर संगठन, आढ़ती, बार एसोसिएशन, खेत मजदूर यूनियन, सर्वकर्मचारी संघ, महासंघ के पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संगठनों के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने टटियाना टोल प्लाजा पर एक दिवसीय धरना देकर टोल प्लाजा को टोल फ्री करवा दिया। भारतीय किसान यूनियन के हलका गुहला युवा अध्यक्ष हरदीप बदसूई के नेतृत्व में दर्जनों युवा किसान टोल प्लाजा पर पहुंचे ओर सभी ने भारत सरकार विरुद्ध नारे लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया। हरदीप बदसूई ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को सरकार द्वारा नहीं माना जा रहा है। इसी वजह से आज किसानों ने अलग-अलग गांवों व शहरों में स्थित टोल प्लाजा पर एक दिन के लिए टोल फ्री करवाने का अभियान चलाया है। बताया गया कि टटियाना टोल प्लाजा को 1,20,000 रुपये से ऊपर का नुकसान होगा। धरने में चमकौर सिंह बनेड़ा, हरजिंदर नंबरदार, जरनैल सिंह उर्फ जैली, सुखदेव बनेड़ा, संदीप संधू पीडल, गुलजार सिंह, कुलदीप सिंह, बलकार सिंह, लखविंदर सिंह, केसर सिंह, गुलजार सिंह, उदय सिंह, गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed