{"_id":"686ad23d544b0376f202ffa2","slug":"today-is-the-last-date-for-depositing-graduation-fees-kaithal-news-c-18-1-knl1004-686020-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्नातक में फीस जमा करने की आज आखिरी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्नातक में फीस जमा करने की आज आखिरी तारीख
Mon, 07 Jul 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद विद्यार्थियों में फीस जमा करवाने की कवायद जारी है। दूसरे चरण में फीस जमा करवाने के मात्र एक दिन शेष हैं। शेड्यूल के अनुसार दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 07 जुलाई है।
इसी क्रम में आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मैहला ने कॉलेज सभागार में बनाए गए हेल्प डेस्क कक्ष में दाखिला कमेटी की बैठक ली। बैठक में उपप्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर, ओवरऑल इंचार्ज डॉ. विकास भारद्वाज और अन्य सदस्यों ने संभावित विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
कॉलेज में अब तक कुल 954 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें 526 लड़के और 428 लड़कियां शामिल हैं। सुबह सत्र में 814 और सांध्यकालीन सत्र में 140 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीए एडेड में 359 विद्यार्थियों ने पहली पसंद के आधार पर कॉलेज को चुना है।
विज्ञापन
जारी शेड्यूल के अनुसार नौ जुलाई से ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे जिसमें पहले व दूसरे चरण में दाखिले से वंचित विद्यार्थी ओपन काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन हुए हैं जिससे उनमें कुछ सीटें रिक्त रहने की संभावना है।