{"_id":"682f7bbfb4ec27209e0dfe7c","slug":"tiranga-yatra-filled-people-with-patriotic-fervour-kaithal-news-c-18-1-knl1004-653089-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तिरंगा यात्रा ने लोगों में भरा देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तिरंगा यात्रा ने लोगों में भरा देशभक्ति का जोश
Fri, 23 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/पूंडरी। ऑपरेशन सिंदूर व सेना के शौर्य एवं सम्मान में वीरवार को कैथल और पूंडरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कैथल में चंदाना गेट मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी की अध्यक्षता में निकली यात्रा नीलकंठ मंदिर से शुरू होकर भगत सिंह चौक से होते हुए रेलवे गेट स्थित हनुमान मंदिर में इस यात्रा का समापन हुआ।
वहीं पूंडरी मेंंं विधायक सतपाल जांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इंडोर स्टेडियम से शुरू यात्रा का देवी मंदिर पर समापन हुआ। जांबा ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारी बहन-बेटियों के सिंदूर को उजाड़ा था। हमारे सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर से उन्हें सबक सिखा दिया। हमें सैनिकों पर गर्व है।
कैथल शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान युवाओं ने भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भाग लिया। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका प्रतिनिधि सुमित गर्ग, गोपाल सैनी,अरुण शर्मा, अमित सेठ, ओमप्रकाश मीरा, हितेश शर्मा, राजेश, राजेश सिंगला, हर्ष गोयल, अभिषेक गोयल, पार्षद रिंकू सैनी, लीलू सैनी, राजेश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष गोपाल , पार्षद रिंकू सैनी, पार्षद लीलू सैनी, पार्षद प्रवेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नीलकंठ मंदिर के प्रधान कृष्ण सैनी मौजूद रहे।