फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Timely detection and right treatment makes TB curable: Sunil Kumar

समय पर पहचान और सही इलाज से टीबी का इलाज संभव : सुनील कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Timely detection and right treatment makes TB curable: Sunil Kumar
02 ढांड 01कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि एवं महाविद्यालय के अधिकारी
ढांड। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल के संयुक्त तत्वावधान में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल के स्वास्थ्य निरीक्षक सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को टीबी के प्रमुख लक्षणों की पहचान, समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार का पूरा कोर्स करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी गंभीर बीमारी है लेकिन समय पर पहचान और उचित उपचार से इसे ठीक किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने और टीबी से जुड़े भ्रम व गलत धारणाओं को दूर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय कौल के प्राचार्य डॉ. मेहर चंद ने कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ और जागरूक नागरिक जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं और एनसीसी कैडेट को सामाजिक जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आरएस गढ़वाल ने कैडेट की सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 16 एनसीसी कैडेट सहित महाविद्यालय के कैडेट ने भाग लिया और टीबी मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। एनसीसी अधिकारी सुशील कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

02 ढांड 01कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि एवं महाविद्यालय के अधिकारी

02 ढांड 01कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि एवं महाविद्यालय के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed