फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thugs are adopting new methods, protection is only through vigilance

Kaithal News: ठग अपना रहे नए तरीके, सतर्कता से ही बचाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Thugs are adopting new methods, protection is only through vigilance
कैथल। प्रत्येक महीने के पहले बुधवार को पुलिस की ओर से राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में साइबर थाना पुलिस की टीम ने पुलिस लाइन कैथल में राहगीरी साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कैथल में आए पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों-कर्मचारियों, जिला पुलिस कर्मचारियों व आमजन को साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस के एएसआई रविंद्र कुमार की टीम ने बताया कि आमजन सोशल मीडिया पर, आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर कैथल पुलिस एवं ट्विटर पर साइबर दोस्त को लाइक करके पुलिस से संबंधित सभी जानकारियों से अपडेट रह सकते हैं।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि आधुनिकता के युग में आज हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो गया है जिसके कारण आम नागरिकों को जहां इस कारण बहुत लाभ हुआ है, वहीं अपराधी किस्म के लोग इसमें सेंध लगाकर साइबर अपराध कर आम आदमी के साथ नए तरीके अपनाकर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे किसी भी प्रकार से प्राप्त हुए लिंक को न खोलें और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अगर लापरवाही के कारण कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed