फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Through Operation Sindoor, the army taught a lesson to the terrorists: Pramesh

ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने आतंकियों को सिखाया सबक : प्रमेश

Sun, 17 Aug 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Through Operation Sindoor, the army taught a lesson to the terrorists: Pramesh
39 गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी में आयोजित उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की सलाम - फोटो : कोच
गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी में उपमंडल स्तर पर 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक व शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


अपने संबोधन में एसडीएम प्रमेश सिंह ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा था कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएगा। इसी संकल्प के तहत 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हमारी सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकाने ध्वस्त किए और दुनिया को सख्त संदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं तो इसका श्रेय हमारे वीर जवानों को जाता है। हर गली, हर घर तिरंगामय है और देशभक्ति की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है। तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह को स्मृति चिह्न व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। अन्य अतिथियों व कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। वन विभाग की ओर से पौध वितरण किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी आदि कर्मचारी तथा अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed