फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three new dengue patients were found in the district

Kaithal News: जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले

Fri, 25 Aug 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Three new dengue patients were found in the district
कैथल। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक जिले में 28 केस मिल चुके हैं। वीरवार को जिले में डेंगू के तीन नए केस मिले हैं। राजौंद, सेरधा व देबन में डेंगू का नया केस सामने आया है। तीनों जगहों पर नए केस मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके का दौरा कर आसपास के घरों में सर्वे किया और बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल भी लिए।
विज्ञापन

विदित रहे कि पिछले साल डेंगू के 116 केस मिले थे। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर गांव व शहर के वार्डों के लिए टीमें गठित की गई है, जो वार्डों में जाकर घर-घर अभियान चला रही है। इस दौरान कूलर, फ्रिज, होदी, टंकी, घरों के आसपास जमा पानी में लार्वा जांचा जा रहा है। अस्पताल में डेंगू को लेकर अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में जांच की सुविधा भी निशुल्क मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीरज मंगला ने बताया कि वीरवार को डेंगू के तीन नए केस मिले हैं। मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। अस्पताल में अलग से डेंगू का वार्ड बनाया गया है। लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed