फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three injured in the fight, jewelry and cash snatched

Kaithal News: मारपीट में तीन घायल, गहने और नकदी छीनी

Sat, 04 Mar 2023 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Mar 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
Three injured in the fight, jewelry and cash snatched
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। तीन अलग-अलग झगड़ों में तीन व्यक्तियों पर हमलाकर घायल कर दिया। एक व्यक्ति ने 42 हजार रुपये व सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने तीनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सिसमौर निवासी जॉनी ने बताया कि वह 22 फरवरी को अपने घर से ट्रैक्टर लेकर चला था। सिसमौर के निकट ही राकेश, लीलु मोड पर ही खड़े थे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी खड़े थे। जहां पहले राकेश ने उसका ट्रैक्टर रुकवाने का प्रयास किया। उसने नहीं रोका तो उसके आगे आई बाइक के कारण उसने ट्रैक्टर रोक लिया। इसी बीच उसके साथ ट्रैक्टर पर बैठे ही मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व उसके 42 हजार रुपये व सोने की चैन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में पबनावा निवासी जिले सिंह ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कैंटीन चलाता है। उसके पास दो लड़के और चार लड़कियां हैं। उसका बड़ा लड़का सत्यनारायण अपने परिवार सहित कैथल में रहता है और छोटा लड़का महेश कुमार व उसका परिवार गांव पबनावा में रहता है। एक मार्च को सुबह सात बजे वह अपने घर से निकल कर जा रहा था कि उसे पबनावा निवासी कार्तिक ने धक्का मारा। इसी बीच उसने गौतम के साथ मिलकर डंडों से उस पर हमला कर दिया। इसी समय श्रीराम के ललकारने पर रजनी और दर्शना ने उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में ढुंढवा निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि दस फरवरी को उसके पड़ाेस के लड़के आशू की शादी थी। वह भी शादी में गया था। जहां गांव के ही आशू, अमन, सोनु, सुमित, साहिल निवासी ढुण्डवा और अन्य कई लडके भी शादी में आए हुए थे। सभी ने डीजे पर नाचते समय उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। उस समय वहां मौजिज लोगों ने लड़कों को शांत करवा दिया। इसके बाद 26 फरवरी को आसु, अमन, गोलु, सुमित सहित अन्य 6-7 लड़को ने उस पर हमला कर दिया। डंडों व लाठियों से इन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे गंभीर चोटें लगने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया। अब उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। उक्त आरोपियों ने उसे बेवजह चोटें मारी हैं। इसीलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान लेने चाहे तो वह पीजीआई में इलाज करवा रहा था। पुलिस ने तीन मार्च को उसके बयान लिए। अब इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed