हरियाणा में हुई अनोखी शादी: तीन फुट के दूल्हा-दुल्हन, बुलेट पर कुछ इस अंदाज में मनाया जश्न
हरियाणा के कैथल में एक अनोखी शादी देखने को मिली। यहां तीन फुट के दूल्हा-दुल्हन शादी के बंधन में बंधे। अपनी दुल्हन को घर ले जाने के लिए दूल्हा बुलेट पर सवार होकर डांस करता हुआ पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल जिले के गांव चंदाना निवासी तीन फुट के दूल्हा-दुल्हन की शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर पहुंचा तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने नवविवाहित जोड़े के साथ सेल्फी ली तो किसी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में पूरा गांव शामिल हुआ और जमकर नाच-गाना हुआ।
दूल्हा विक्रम बुलेट बाइक पर डांस करते हुए बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा। रविवार देर रात जब वह अपनी दुल्हन प्रियंका को घर लेकर आया तो परिवार की खुशी देखने लायक थी। गांव के लोगों ने भी दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया। 26 वर्षीय विक्रम ने बताया कि कम हाइट होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। गांव के लोग उसे बौना कहकर बुलाते थे। हालांकि वह इसे लोगों का प्यार मानता है और कभी बुरा नहीं मानता। उसने बताया कि पहले भी कुछ रिश्ते आए थे, लेकिन परिवार ने उस समय शादी नहीं की क्योंकि उसके बड़े भाइयों की शादी बाकी थी। बाद में रिश्ते मिलने मुश्किल हो गए। परिवार लगातार अपनी जाति में लड़की की तलाश कर रहा था। आखिरकार जींद जिले के गांव हाट में प्रियंका (25) से रिश्ता हुआ।
परिवार बोला- बेटे का घर बसने से मिली बड़ी खुशी
विक्रम ने बताया कि वह जागरण मंडली में काम करता है। कार्यक्रमों में जाते समय भी लोग उसके रिश्ते की चर्चा करते थे, लेकिन उसने परिवार की जिम्मेदारियों को पहले रखा। बड़े भाई-बहनों की शादी होने के बाद उसने खुद शादी करने का फैसला लिया। पिता दर्शन लाल ने कहा कि बेटे की शादी से पूरा परिवार बेहद खुश है। उनके घर में नई बहू के आने से परिवार में खुशियों का माहौल है।
चार साल की तलाश के बाद विक्रम को गृहस्थी मिली है। बड़े भाइयों की शादी के कारण रिश्ता टलता रहा। अब रिश्तेदारी के जरिए जीवन संगिनी मिली है। विवाह बंधन में बंध गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.