{"_id":"5f3ab62e8ebc3eaae40861f9","slug":"three-die-in-two-accident-kaithal-news-knl41031223","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन
दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में सलेमपुर निवासी सुनील ने चीका थाना में शिकायत दी कि 17 अगस्त की सुबह वह उसके चाचा के लड़के मनजीत के साथ मोटरसाइकिल पर चीका जा रहे थे। बनभौरी माता मंदिर चीका के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें ट्राली की साइड मार दी। इससे उनके मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि साइड लगने से वह एक तरफ गिर गया जबकि मनजीत ट्राली के टायरों के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई प्रवीन कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
दूसरे मामले में गांव ब्रास जिला करनाल निवासी मोहन लाल ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 16 अगस्त को दोपहर के समय उसका जीजा मानसिंह व समधी हुकम चंद गांव गुमथला गडू में रिश्तेदारी में गए थे। जब वे गुमथला से ब्रास वापस जा रहे थे तो गांव साकरा से आगे करनाल की तरफ से आ रहे टाटा ऐस चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए और टाटा ऐस का चालक फरार हो गया। घायलों को वे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल लेकर गए। वहां मान सिंह व हुकम चंद की मृत्यु हो गई। पुलिस ने एचसी बलजोर सिंह को मामले की जांच सौंपी है।