Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three-day event begins on the occasion of Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv

Kaithal News: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तीन दिवसीय आयोजन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three-day event begins on the occasion of Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv
गुरुद्वारा साहिब में प्रवचन सुनाते हुए हेड ग्रंथी। विज्ञप्ति
सीवन। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सीवन स्थित श्री दशमेश सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाया गया। संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका और गुरबाणी का श्रवण किया। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी जसवीर सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। इसके बाद विशेष धार्मिक दीवान सजाया जाएगा, जिसमें रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया जाएगा। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में तीनों दिन गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी प्रधान तेजेंद्र सिंह धामी, अमरेंद्र सिंह खारा, परमजीत सिंह भिंडर, जगदेव सिंह पन्नू, डॉ. इंद्रजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

गुरुद्वारा साहिब में प्रवचन सुनाते हुए हेड ग्रंथी। विज्ञप्ति

गुरुद्वारा साहिब में प्रवचन सुनाते हुए हेड ग्रंथी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed