{"_id":"69f8f12d1415dfd9a902f0ff","slug":"three-arrested-with-seven-and-a-half-kilograms-of-poppy-husk-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148864-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: साढ़े सात किलो डोडा पोस्त सहित तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: साढ़े सात किलो डोडा पोस्त सहित तीन काबू
Tue, 05 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 05 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। राजौंद क्षेत्र में पुलिस ने थार गाड़ी में नशा तस्करी कर रहे तीन आरोपियों गांव दाबनखेड़ी निवासी जसकरण उर्फ करण, सुखचेन उर्फ बिला तथा सुलतानिया डेरा निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 7 किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एएसआई रोहताश सिंह की टीम गश्त के दौरान राजौंद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि काले रंग की थार गाड़ी में सवार तीन युवक नशीला पदार्थ लेकर असंध की ओर से राजौंद आ रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित कर बंद पड़े पंजाबी ढाबा, राजौंद के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध थार गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसे पुलिस ने रुकवाया। गाड़ी में सवार तीनों युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, एईटीओ कैथल रोहित कुमार को मौके पर बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में रखे एक प्लास्टिक कट्टे से 7 किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौके पर पहुंचे एएसआई राजेश ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद