{"_id":"645fe8905957a1a67409a5a6","slug":"three-arrested-in-two-cases-of-dowry-harassment-kaithal-news-c-18-1-120423-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में तीन गिरफ्तार
Sun, 14 May 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 14 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जींद के गांव की बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पति गुलियाणा निवासी राममेहर व सास राजो को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की शिकायत अनुसार उसकी शादी नौ दिसंबर 2018 को राममेहर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में केस दर्ज किया गया था।
दूसरे मामले में थाना सीवन के अंतर्गत आने वाले एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में सीवन पुलिस ने पीड़िता की सास नारा पानीपत निवासी रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत के अनुसार 24 मार्च 2012 को बलजीत के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। मामले में आरोपी पति बलजीत पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है।