{"_id":"6011ad6c8ebc3e31c77be8cf","slug":"three-accused-shot-dead-by-uncle-and-nephew-sitting-in-shop-kaithal-news-knl590748148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलायत में गाड़ी में आए तीन आरोपियों ने चाचा-भतीजे पर दोनाली से गोली चलाकर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलायत में गाड़ी में आए तीन आरोपियों ने चाचा-भतीजे पर दोनाली से गोली चलाकर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत में खल की दुकान में बैठे चाचा-भतीजे पर तीन आरोपियों ने दोनाली से हमला कर किया। गनीमत रही कि गोली दोनों के टांगों में लगी। बचाव में आया एक युवक भी छर्रे लगने से घायल हो गया। घटना 26 जनवरी दोपहर की है। घायल चाचा भतीजे को इलाज के लिए कैथल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से दोनों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
वार्ड नंबर सात निवासी अंकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बस अड्डा के पास उसके ताऊ वेदपाल के लड़के सोनू की खल की दुकान है। 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे दिन वह अपने निजी काम से बस अड्डा के पास आया हुआ था। उसके पिता राकेश भी सोनू के पास दुकान पर आए थे। इसी बीच एक बिना नंबर की गाड़ी दुकान के पास आकर रुकी। उससे उतरे सोनू उर्फ सतबीर, नवीन व अशोक उर्फ शौकी उसे पिता राकेश को अपशब्द कहने लगे। शौकी ने दोनाली बंदूक से उसके पिता पर फायर कर दिया। गोली राकेश के बाई पट पर लगा, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद शौकी ने उसके चचेरे भाई सोनू पर भी फायर कर दिया, गोली उसके दाहिनी पट पर लगी, लेकिन सोनू ने हिम्मत दिखाते हुए शौकी की बंदूक पकड़ कर छीन ली। शोरशराबा सुनकर उसके और लोगों के पहुंचने से पहले सोनू, अशोक व नवीन बंदूक को छोड़कर कैथल की तरफ भाग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि झगड़ा छुड़वाते समय वहां रहने वाले मोनू को भी गोली के छर्रे लगे। उसके पिता राकेश व चचेरे भाई सोनू को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
थाना एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। घटना आपसी कहासुनी को लेकर हुई है।