फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused of robbery arrested

लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three accused of robbery arrested
18-कैथल। पकड़े गए लूट के तीन आरोपी व सीआइर्ए 01 टीम के साथ डीएसपी विवेक चौधरी। - फोटो : Kaithal
कैथल। पेट्रोल पंप के मैनेजर की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर दिनदहाड़े 46 हजार रुपये लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें फरल निवासी विकास राणा उर्फ विक्की, प्रिंस राणा उर्फ कालू व पंजाब के लालडू निवासी प्रिंस राणा शामिल हैं। बाद में तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए वन थाने में डीएसपी विवेक चौधरी ने वारदात का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 14 हजार रुपये, दो मोबाइल और दो बाइक बरामद की हैं। बाइक भी चोरी की है। पुलिस के अनुसार, लूट की इस वारदात में गांव फरल निवासी विकास राणा ने रेकी की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने दो बाइक कुरुक्षेत्र से चोरी की थी। साथ ही यह भी कबूल किया कि वर्ष 2021 में उन्होंने गांव फरल से कौल रोड पर किस्त जमा करवाने वाले लड़के से भी रुपये छीने थे। इसकी जांच की जा रही है। गहन पूछताछ व रिकवरी के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ढांड रोड स्थित घनश्याम फिलिंग स्टेशन पर मैनेजर और महादेव कॉलोनी निवासी राहुल ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि नौ जून को दोपहर के समय वह पेट्रोल पंप से रुपये लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था। सवा दो बजे वह मस्ताना सैलर के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसकी स्कूटी के पास मोटरसाइकिल लगा ली। एक बदमाश ने मिर्ची पाउडर उसकी आंखों में मारा व उसका बैग छीन लिया। बैग में 46 हजार रुपये थे। थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed