{"_id":"62703bd1f835b857a54b9ddf","slug":"three-accused-of-drug-smuggling-arrested-kaithal-news-knl1068976160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी करने वाले तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करी करने वाले तीन आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में 12 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त, 16 ग्राम हेरोइन चिट्टा सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी रामथली पुलिस टीम ने 29 अगस्त 2021 को खरकां क्षेत्र से आरोपी खरकां निवासी चना राम को काबू किया गया था। उसके कब्जे से 12 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। प्रवक्ता ने बताया कि थाना गुहला में दर्ज मामले की जांच करते हुए डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले आरोपी पंजाब के गांगोली निवासी अंग्रेज उर्फ गेजी को काबू किया है। उसके कब्जे से 1100 रुपये बरामद किए गए है।
रविवार को आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरे मामले में 21 जनवरी को सेरधा क्षेत्र से पाई निवासी हरदीप को काबू किया गया था। उसके कब्जे से 16 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ था। इस मामले में केस दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी हरदीप के साथ हेरोइन चिट्टा लेने गए आरोपी पाई निवासी विक्रम उर्फ विक्की व हेरोइन चिट्टा सप्लाई करने वाले लोहचब जिला जींद निवासी आरोपी मुख्य तस्कर अनिश को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।