फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three absconding accused arrested in four cases

Kaithal News: चार मामलों में तीन भगोड़े आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three absconding accused arrested in four cases
कैथल। ऑपरेशन ‘हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत पी.ओ.-बेलजंपरों की धरपकड़ अभियान में कैथल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी उपासना के नेतृत्व में चल रही इस मुहिम के दौरान पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में तीन भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई महा सिंह और एएसआई राजकुमार की टीम ने अर्जुन नगर, कैथल निवासी सुरजीत को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2018 के चेक बाउंस मामले में अदालत में पेश न होने पर 27 जनवरी 2025 को पीओ घोषित किया गया था। इसके अलावा थाना शहर क्षेत्र के वर्ष 2020 के धोखाधड़ी मामले में भी सुरजीत को 3 नवंबर 2025 को अदालत ने पीओ घोषित किया था।
विज्ञापन


दूसरे मामले में एसआई सतीश कुमार की टीम ने गांव बुढाखेड़ा निवासी संदीप को काबू किया। वर्ष 2018 में थाना शहर क्षेत्र के एक मामले में आरोपी को अदालत में हाजिर होने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अनुपस्थित रहने पर न्यायालय ने उसे 10 दिसंबर 2025 को पीओ घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में एचसी अनिल ने फतेहपुर निवासी दर्शन को गिरफ्तार किया। दर्शन वर्ष 2019 के चेक बाउंस प्रकरण में अदालत में पेश नहीं हुआ था, जिसके चलते उसे 26 मार्च 2025 को पीओ घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed