फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thousands stolen at three places

तीन जगह हुई चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands stolen at three places
कैथल। चोरों ने तीन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इस दौरान नकदी, आभूषण और बिजली का तार चुरा ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पूंडरी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि हनुमान वाटिका के समीप करनाल रोड पर उनकी शीशे की दुकान है। 26 दिसंबर को घर से 75 हजार रुपये शीशे वाले एजेंट को देने के लिए लाया था। उन पैसों को दुकान में दराज में रखकर ताला लगा दिया। उसके बाद दोस्त सोनू के घर शीशा लगाने के लिए सेक्टर 21 में चला गया। शीशा लगाकर वापस दुकान पर पहुंचा तो दुकान की दराज का ताला टूटा हुआ मिला और 75 हजार रुपये चोरी हो गए थे। शीशे पर लगने वाले लगभग 25 हजार के सामान भी चोरी हो गए। दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में नानकपुरी कॉलोनी निवासी संतोष ने बताया कि 26 दिसंबर की रात चोर सोने के आभूषण और 70 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। एक अन्य मामले में पुलिस को दी गई शिकायत में खरका निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि चोर खेत से ट्यूबवेल का 50 फीट तार काटकर ले गए। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed