फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thousands of rupees stolen from shopkeeper's cashbox

Kaithal News: दुकानदार के गल्ले से हजारों रुपये चुराए

Fri, 21 Mar 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees stolen from shopkeeper's cashbox
कैथल। भगत सिंह चौक स्थित एक दुकान से चोर दुकान के गल्ले से हजारों रुपये की राशि लेकर फरार हो गए। गांव पाडला के मनीष ने शहर थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह भगत सिंह चौक पर मशीन मरम्मत की दुकान करता है। आरोप कि 18 मार्च को सायं करीब साढ़े छह बजे दो लड़के उसके दुकान के गल्ले से 29 हजार रुपये की राशि लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि यह सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, टयोंठा से चोर हजारों रुपये का बिजली का ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। बिजली निगम पूंडरी की एसडीओ सपना रानी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर 17 मार्च को गांव टयोंठा में रखा बिजली का ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed