फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Things started getting normal but broken roads became a problem

Kaithal News: सामान्य होने लगे हालात पर टूटी सड़कें बनी परेशानी

Wed, 02 Aug 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Things started getting normal but broken roads became a problem
कैथल। गुहला-चीका क्षेत्र के गांवों में आई बाढ़ के बाद अब स्थिति सामान्य होने लगी है। ग्रामीणों की एक-दूसरे गांव और शहर में आवाजाही शुरू होने लगी है। स्थिति सामान्य होने में टूटी सड़कें परेशानी बन रही हैं।
विज्ञापन


गुहला क्षेत्र में नई और पुरानी मिलाकर करोड़ों रुपये की सड़कें बाढ़ के पानी के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इनमें कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कुछ सड़कें तो पानी में बह भी चुकी हैं। ऐसे में लोगों की मांगों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने एक बार फिर सड़कों को जोडऩे का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव चीका-समाना और चीका-पटियाला मार्ग के साथ लगते व बार्डर पर बसे गांवों में देखने को मिला है। जिन सड़कों को नुकसान कम हुआ है, वहां तो विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है और जो सड़कें पानी में बह गई हैं और गांवों का कनेक्शन टूट गया है, वहां फिलहाल विभाग मिट्टी डालकर अस्थाई रास्ते बना रहा है ताकि मिट्टी सख्त होने के बाद इनको पक्का किया जा सके। जो क्षतिग्रस्त सड़कें ज्यादा लंबाई की हैं और चौड़ाई भी ज्यादा है, उनका दौरा कर विभाग रिपोर्ट तैयार कर रहा है, ताकि जल्द से जल्द उनके एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को स्वीकृति के लिए भेजे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों में चीका से श्यो माजरा, भाटिया मार्ग, श्योमाजरा से दाबनखेड़ी, बाउपुर से हरनोली, चीका से दाबा-चाबा व बलबेहडा मार्ग प्रमुख हैं।


लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वरुण कंसल ने बताया कि जिन सड़कों को नुकसान कम हुआ है, विभाग उनकी जिला स्तर पर ही मरम्मत करवा रहा है। जो सड़कें बड़ी हैं और नुकसान भी ज्यादा है, उनका दौरा कर रिपोर्ट बनाई जा रही हैं। इनके एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे ताकि जल्द से जल्द स्वीकृति मिले और इन्हें बनाने का कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed