{"_id":"677c35ab963d9ba468063ece","slug":"thieves-stole-goods-worth-lakhs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-555198-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरों ने लाखों का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरों ने लाखों का सामान चुराया
Tue, 07 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कस्बा राजौंद में चोर फुटवियर दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखा सामान व नगदी चुरा कर ले गए। शिकायतों के आधार पर पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
इस संबंध में गांव बसी जिला करनाल के सुनील दत्त ने राजौंद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी राजौंद में फुटवियर की दुकान है। उसका आरोप है कि चोर शनिवार की रात शटर तोड़कर दुकान में घुसे तथा वहां पर रखें 14000 रुपये और ट्रैक सूट, कमीज पैंट व अन्य सामान चुरा कर ले गए। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरा भी वे चुरा ले गए।
मामले के जांच अधिकारी थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार से चोरी के दूसरे मामले में दी रसीना मल्टीपरपज प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटी रसीना के प्रबंधक ने पुंडरी पुलिस को शिकायत में बताया कि चोर 5 जनवरी की रात को सोसाइटी में घुसकर वहां पर रखी बैटरी, गैस सिलेंडर, हीटर, तेल व अन्य सामान चुरा ले गए। चुराए गए सामान की कीमत दो लाख 80 हजार बताई है।
सब इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।