फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no dearth of talent in rural government schools: Pawan

Kaithal News: ग्रामीण सरकारी स्कूलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं ः पवन

Sat, 24 May 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
There is no dearth of talent in rural government schools: Pawan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सरकारी स्कूलों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसे स्योंमाजरा के सरकारी सकूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र अर्पणदीप ने साबित किया है। यह बात वीरवार देर शाम जिला सहायक परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा कुशल कुमार के निवास स्थान पर पहुंचे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा सरकार इस विद्यार्थी को एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार रूप में इस विद्यार्थी को देंगे इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से चलाए गए प्रवेश उत्सव रथ की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान से सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने प्रवेश उत्सव रथ कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार करने के लिए जिला कैथल का यह प्रयास सार्थक रहा। इस प्रयास के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम के नोडल कुशल कुमार सहित सभी जिला स्तरीय टीम के सदस्यों को विशेष शुभकामनाएं दी व भविष्य में भी इसी लग्न से सरकारी विद्यालय के लिए काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व महाप्रबंधक राजकुमार शर्मा ने डॉ. पवन कुमार शर्मा चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी का घर पहुंचने शाॅल एवं सत्यार्थ प्रकाश प्रदान कर स्वागत किया तथा प्रतिष्ठान पर पहुंचे के लिए विशेष आभार प्रकट किया। इस अवसर रामदिया गागट जिला शिक्षा अधिकारी कैथल, सुरेश कैंदल जिला परियोजना संयोजक, सुरेंद्र कुमार उप जिला शिक्षा अधिकारी कैथल, बलबीर कश्यप,अशोक शर्मा, सलाह राज्य प्रधान सुरेश कौशिक अधीक्षक, छत्रपाल सिंह, सुशील शर्मा, दिनेश कुमार, विनोद आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed