फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is lack of facilities at the new Kaithal railway halt

Kaithal News: नए कैथल रेलवे हॉल्ट पर है सुविधाओं का अभाव

Fri, 23 Aug 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
There is lack of facilities at the new Kaithal railway halt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नया कैथल रेलवे हॉल्ट पर सुविधाओं का अभाव है। यहां पर सबसे बड़ी समस्या प्लेटफार्म नीचा होने की है। यह प्लेटफार्म काफी नीचा होने से दिव्यांगों को परेशानी होती है। नया कैथल रेलवे हॉल्ट पर न ठंडा पानी पीने की सुविधा है और न ही महिला शौचालय। ऐसे में महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है।

रेल यात्री कल्याण समिति कई बार समस्या के समाधान की मांग कर चुका है। परंतु पिछले 10 साल से इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस रेलवे हॉल्ट का निर्माण वर्ष 2014 में भाजपा सरकार की ओर से ही करवाया गया था। वहीं, नया कैथल रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाती है। इस कारण यात्रियों को बे-टिकट यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


इस समस्या पर रेलवे के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। रेलवे की इस लापरवाही के कारण रेलवे को प्रतिदिन हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। यहां पर ट्रेनों के आवागमन के समय ट्रेन की खिड़की अधिकतर समय बंद रहती है। टिकट विंडो पर ताला लटका हुआ मिलता है। इसके साथ ही स्टेशन पर गंदगी की समस्या से भी कोई निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि नया कैथल हॉल्ट यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई है। परंतु यहां पर प्लेटफार्म काफी नीचा है। इस कारण बुजुर्गाें और दिव्यांगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। लोगों का आरोप है कि यहां टिकट न मिलने से यहां पर यात्री बेटिकट यात्रा करनी पड़ती है। मांग की कि यहां पर टिकट के लिए रेलवे की ओर से स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए, जिससे स्टेशन पर यात्रियों को टिकट मिल पाए।

महिला यात्री यात्री मोनिका ने बताया कि वे रोजाना सुबह के समय ट्रेन के माध्यम से कुरुक्षेत्र में नौकरी करने के लिए जाती है। वह शाम 7ः30 बजे की ट्रेन में वापस कैथल आती हैं। यहां पर महिलाओं के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है।


उधर, रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि कैथल रेलवे हॉल्ट पर ठेकेदार के माध्यम से देखरेख का जिम्मा रेलवे ने सौंपा है। कॉर्मिशयल इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि टिकट न मिलने की परेशानी टिकट खत्म होने के कारण आती है। जल्द व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed