फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is a problem for documents and no dues

Kaithal News: कागजात व नो ड्यूज के लिए हो रही मशक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
There is a problem for documents and no dues
सीवन। सीवन नगरपालिका के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 11 फरवरी से शुरू हुई इस प्रक्रिया में 14 फरवरी तक भी एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। लोगों को नामांकन के लिए जमा होने वाले कागजात व नो ड्यूज के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। बहुत से लोगों के नो ड्यूज के लिए कार्यालयों के चक्कर भी लगाने पड़ रहे हैं। यही नो डयूज के फार्म ही लोगों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका चुनाव के आरओ और एसडीएम गुहला परमेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी कोई नामांकन नहीं हुआ है। जो भी प्रत्याशी हैं वह अपने अपने कागजात पूरे कर रहे हैं। बहुत से लोग नामांकन का फार्म ले गए हैं और उन्हें पूरा कर रहे हैं। कई लोगों के लिए फार्म भरना और कागजात पूरे करने में असमंजस की स्थिति में हैं। उनकी सुविधा के लिए काउंटर लगाए गए हैं और कर्मचारी उनकी सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि नगरपालिका में नो ड्यूज देने के लिए अलग से काउंटर लगाया गया है और लोग अपना टैक्स अदा करके नो ड्यूज ले रहे हैं। शुक्रवार शाम तक नगरपालिका में करीब 10 लाख रुपये बतौर टैक्स जमा हुए हैं। अभी नामांकन के लिए दो दिन ओर शेष हैं और यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। बताया कि नो ड्यूज लेने के लिए पहले लोगों को पैक्स और सोसायटी बैंक में जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोनों के काउंटर नगरपालिका कार्यालय में ही लगा दिए गए हैं और कर्मचारी वहां तैनात हैं जो लोगों को नो ड्यूज जारी कर रहे हैं। इसके साथ ही लैंड मोरगेज बैंक कैथल को भी सीवन नगरपालिका में काउंटर लगा कर नो ड्यूज जारी करने के लिए लिखा गया है। नो ड्यूज नामांकन करने के लिए बिजली बोर्ड, जन स्वास्थ्य विभाग, पैक्स, कैथल सेंट्रल को आपरेटिव बैंक, लैंड मोरगेज बैंक व नगरपालिका से नो ड्यूज लेना पड़ता है।

बाकी नो ड्यूज तो मिल रहे हैं परंतु जन स्वास्थ्य विभाग से नो ड्यूज लेना मुश्किल हो रहा है। इसके लिए सीवन में आवेदन करना पड़ता है और उसके बाद गुहला एसडीओ से हस्ताक्षर हो कर नो ड्यूज जारी होता है। इसके कारण से समय अधिक लग रहा है। इसके साथ ही नगरपालिका सीवन से मिलने वाला नो ड्यूज भी लोगों को महंगा पड़ रहा है। इसके लिए लोगों को प्रापर्टी टैक्स के साथ साथ डेवलपमेंट चार्ज भी अदा करना पड़ रहा है, जो कई लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed