{"_id":"661f0c8b7d8166be9a075c97","slug":"there-is-a-possibility-of-drizzle-with-dusty-winds-kaithal-news-c-18-1-knl1004-370191-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की आशंका
Wed, 17 Apr 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। देर रात बूंदाबांदी के बाद मंगलवार से धूप खिल गई और आसमान से बादल भी छंट गए। इसके बाद मौसम साफ हो गया। वीरवार को धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की आशंका जताई गई है।
बुधवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
जैसे ही देर रात बूंदाबांदी हुई तो किसानों की चिंता बढ़ गई थी। बाद में तेज हवाओं के चलते बादल छट गए और बूंदाबांदी बंद हो गई। जिसके बाद किसानों को राहत की सांस मिली। मंगलवार सुबह होते ही किसानों ने गेहूं के सीजन को निपटाने के लिए प्रक्रिया को तेज कर दिया। अधिकांश किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी और अनाज मंडी में भी गेहूं की फसल की आवक बढ़ गई है।
17 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 18 व 19 अप्रैल को आंशिक बादल एवं गरज चमक के साथ धूल भरी हवाएं और बूंदाबांदी होने की संभावना है। 20 अप्रैल को आंशिक बादल और कहीं कहीं गरज चमक होने की संभावना है। 21 अप्रैल का आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।