फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There are 2200 seats in private schools but only 800 applications were received

Kaithal News: निजी स्कूलों में 2200 सीटें आवेदन सिर्फ 800 आए

Fri, 04 Apr 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
There are 2200 seats in private schools but only 800 applications were received
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिक्षा विभाग की चिराग योजना के तहत इस साल जिले के निजी स्कूलों की 2200 सीटों पर महज 800 आवेदन आए हैं। ऐसे में अबकी ड्रा में नाम नहीं निकाले जाने की बात कही जा रही है।

गौरतलब है कि इस योजना के तहत वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो बच्चे सरकारी स्कूलों में पहले से पढ़ रहे हैं। यदि कोई बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है तो उसे दाखिला इस योजना में नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


पिछले साल 1678 विद्यार्थियों के हुए थे प्रवेश ः शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों में खाली सीटों को लेकर पिछले साल ब्योरा जो मांगा था, इसमें 30 स्कूलों ने आवेदन किया था। 1678 सीटें पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी चौथी से 12वीं कक्षा तक दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। जिन विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए या इससे कम हैं वहीं चिराग योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, केवल उन्हें ही दाखिला दिया जाएगा।
ये रहेगी पात्रता और नियम
n
चौथी से 12वीं कक्षा तक ही विद्यार्थियों को चिराग योजना के तहत दाखिला मिलेगा।

n
जिन्होंने बीते वर्ष सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की है वे ही दाखिला ले सकते हैं।

n
विद्यार्थी वर्तमान समय में जिस ब्लाक में पढ़ाई कर रहे हैं उसी ब्लाक के प्राइवेट स्कूल में खाली सीटों पर आवेदन लिया जाता है।

n
सभी सहमत मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल कक्षा अनुसार खाली सीटों का ब्योरा स्कूल के नोटिस बोर्ड लगाना होता है।

n
दाखिले के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी संबंधित स्कूलों में विभागीय मनोनीत सदस्य नियुक्त करते हैं।

n
दाखिला होने के बाद सरकारी स्कूल का स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट देना होता है।

n
दाखिले के लिए विद्यार्थी के परिवार के फैमिली आइडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed