फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The younger generation should adopt Gandhi's ideas: Dr. Priyavrat Sharma

युवा पीढ़ी गांधी के विचारों को अपनाएं : डॉ. प्रियव्रत शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The younger generation should adopt Gandhi's ideas: Dr. Priyavrat Sharma
कलायत। श्री राम लाइब्रेरी में युवाओं को संबोधित करते हुए गांधियन स्कॉलर डॉ. प्रियव्रत शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर न केवल ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाई बल्कि देशवासियों में आत्मसम्मान और अधिकारों के प्रति जनचेतना की अलख जगाई। उनका पूरा जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या का संदेश देता है। आज आवश्यकता गांधी जी को केवल स्मरण करने की नहीं बल्कि उनके विचारों को आचरण में उतारने की है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य को अपने जीवन का सबसे बड़ा आधार बनाया। उन्होंने परिस्थितियां विपरीत होने के बावजूद सत्य का रास्ता नहीं छोड़ा। अपनी गलतियों को स्वीकार कर उन्हें सुधारने का साहस भी गांधी जी के व्यक्तित्व की बड़ी विशेषता थी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के लिए सत्य कोई नारा नहीं बल्कि जीवन जीने की पद्धति थी। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा को कमजोरी मानने वाली धारणा को बदल दिया। उन्होंने साबित किया कि बिना हथियार उठाए भी अन्याय के खिलाफ मजबूत संघर्ष किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed