{"_id":"6419fffa353d069f3809e347","slug":"the-young-man-climbed-the-tower-in-village-kyod-kaithal-news-c-18-1-67222-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गांव क्योड़क में टॉवर पर चढ़ा युवक, खुद ही उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गांव क्योड़क में टॉवर पर चढ़ा युवक, खुद ही उतरा
Wed, 22 Mar 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क में मंगलवार सायं एक व्यक्ति मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। व्यक्ति को नीचे उतारने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुटी रहीं। पुलिस भी पहुंची। पहचान गांव के महाबीर के तौर पर हुई है। वह नशे की हालत में था और रात आठ बजे के बाद वह खुद ही टॉवर से उतर आया।
गांव क्योड़क में बस अड्डे के निकट ही मोबाइल पर टॉवर पर सायं के समय एक व्यक्ति दिखाई दिया। वह टॉवर के बिल्कुल चोटी पर पहुंचा हुआ है। उसकी आवाज तक नीचे नहीं आ रही है। सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। एसएचओ सदर रोहताश व अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। टॉवर काफी ऊंचा होने के कारण इस व्यक्ति की आवाज भी नीचे तक नहीं आ रही थी। पुलिस मौके पर दमकल गाड़ी सहित एंबुलेंस व अन्य उपकरणों के साथ मौके पर मौजूद थी।
एसएचओ रोहताश ने बताया कि टॉवर पर काफी ऊंचाई पर व्यक्ति नजर आ रहा है। यह व्यक्ति कौन है? इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। प्रयास किया जा रहा है कि वह नीचे आ जाए या किसी तरह उसे नीचे उतारने का प्रयास किया जाएगा। उधर गांव के सरपंच जसबीर ने बताया कि टॉवर पर चढ़ा व्यक्ति रात आठ बजे के बाद खुद ही उतरा है। वह गांव का महावीर था। उसके टॉवर पर चढ़ने का कारण नहीं पता चल सका है।