फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The work of depositing fees for admission in the college continues

कॉलेज में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का कार्य जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
The work of depositing fees for admission in the college continues
आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक स्तर के दाखिले के लिए फीस भरने का कार्य दूसरे दिन भी ऑफलाइन एवं ऑनलाइन जारी रहा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज के मुख्य सभागार में विशेष प्रबंध किए गए हैं। हेल्पडेस्क के अलावा तीनों संकायों की अलग-अलग विंडो उपलब्ध करवाई गई हैं। विद्यार्थियों को एकीकृत रूप से चालान व फीस जमा करवाने की सुविधा एक ही जगह उपलब्ध करवाई गई है। प्रथम वर्ष की तीनों संकायों आर्ट्स, कॉमर्स एवं विज्ञान की कुल 1370 सीटों में से अभ्यर्थियों का रुझान ऑनलाइन फीस जमा करवाने की तरफ है। ऑफलाइन 158 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। बीए में 71, बीएससी में 47 एवं बीकॉम में 40 विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दाखिला ले चुके हैं। सांध्यकालीन सत्र में कुल 780 सीटें हैं। अभी तक 33 विद्यार्थी ऑफलाइन फीस जमा करवा चुके हैं। बीए में 17, बीकॉम में 9 एवं बीकॉम आनर्स में 7 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

फीस जमा करवाने पहुंची छात्राओं को बांटे सैनिटाइजर
आईजी कॉलेज में दाखिला लेने आई छात्राओं को सैनिटाइजर वितरित किए गए। साथ ही सामाजिक दूरी व स्वयं सुरक्षा का संदेश दिया गया। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची 18 सितंबर तक मान्य रहेगी। कॉलेज की प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि छात्राओं को सैनिटाइजर वितरित किए हैं। इस अवसर पर अल्का गोयल, मोनिका गुगलानी, सुरभि शर्मा, सीमा सुनेजा, मनीषा, रेनू शर्मा व राजिंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed