{"_id":"65342e56c782fc15230b4384","slug":"the-temple-echoed-with-the-praises-of-mother-goddess-there-was-a-queue-of-devotees-kaithal-news-c-18-1-knl1004-247484-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मां के जयकारों से गंूजे मंदिर, लगी भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मां के जयकारों से गंूजे मंदिर, लगी भक्तों की कतार
Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद/कैथल। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की। पावन नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों में मां के श्रद्धालुओं ने मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की। वैसे तो प्रथम नवरात्रे से ही मंदिरों में सुबह से ही सारा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पुजारी रामपाल ने बताया कि सातवें दिन मां के श्रद्धालुओं ने मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना कर घर की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि मंदिर में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। नवरात्र उपवास रखने वाले श्रद्धालु अष्टमी को कंजक पूजन के साथ अपना उपवास खोलते हैं, जबकि कई श्रद्धालु नवमी को उपवास खोलते हैं।
उधर, कोठी गेट स्थित देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु महिलाएं पूजा अर्चना के लिए आने लगी थी। महिलाओं ने मंदिर में माता रानी की ज्योत जलाई और सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
वहीं मंदिर के बाहर मेला लगा हुआ था। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौने उपलब्ध थे। महिलाओं के साथ आए बच्चों ने पहले मंदिर में पूजा की और इसके बाद उनके अभिभावकों ने उनको खिलौने दिलाए। श्रद्धालुओं में माता रानी के प्रति विश्वास दिखा। पूजा के लिए पहुंची ममता, मुकेश, शीतल, काजल ने कहा कि वह हर वर्ष नवरात्र में माता रानी की पूजा करती है।
उन्होंने बताया कि रविवार को वह नौ दिन से रख रही व्रत मां महागौरी की पूजा व कंजकों की पूजा करके खोलेंगी और अन्न ग्रहण करेंगी। उनको विश्वास व श्रद्धा है कि माता रानी उनकी मनोकामना जरूर पूर्ण करेगी।