फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The teenager did not listen to the explanation in the matter of girls, he had to lose his life

Kaithal News: लड़कियों के मामले में समझाने पर नहीं माने किशोर, गंवानी पड़ी जान

Wed, 21 May 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 21 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The teenager did not listen to the explanation in the matter of girls, he had to lose his life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बरटा गांव के दोहरे हत्याकांड मामले में हत्या की वजह गांव की दो बेटियों के साथ छेड़खानी की बात सामने आई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार कत्ल की यही वजह बनी। ग्रामीणों के अनुसार, घटना से पहले परिवारों ने किशोरों को समझाया था कि गांव की बेटियां है। इसलिए वे छेड़खानी करने जैसा काम बिल्कुल भी न करें। वे नहीं माने। इसके बाद दो नाबालिग गुटों में रंजिश शुरू हो गई थी।

नतीजा, गांव के नाबालिगों सहित अन्य दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, किशोरों की हत्या के लिए आरोपियों ने तेजधार हथियार खुद तैयार किया था। इसके लोहे की एक पाइप में मोटरसाइकिल की चेन सेट से फंसाई थी। अब पुलिस ने नौ में से सात किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस मामले में बरटा गांव के 15 वर्षीय प्रिंस व अरमान की गला रेतकर हत्या करके शवों को धनौरी ड्रेन के पास फेंका गया था। पुलिस को हत्या में प्रयोग किए गए हथियार को अपने कब्जे में भी ले लिया गया है। वहीं, मृतक किशाेरों का अंतिम संस्कार भी करवा दिया गया है। इस दौरान अरमान की बहन रोते हुए बेसुध भी गई थी, जिसे काफी देर बाद होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव में ज्यादातर घर सामान्य वर्ग के हैं। गांव की आबादी लगभग सात हजार है। इस समय गांव में स्थिति सामान्य है। आरोपी किशोर सामान्य वर्ग की लड़कियों से छेड़खानी करते थे। इस बारे में जब परिवार को बताया गया तो उन्होंने किशोरों को समझाया भी था, लेकिन दोनों पक्षों के किशोरों ने एक-दूसरे से रंजिश पाल ली और नतीजतन यह घटना हो गई।


चाचा-भतीजा थे अरमान-प्रिंस

पुलिस के मुताबिक अरमान और प्रिंस आपस में चाचा-भतीजा लगते थे। दोनों के पिता भी खेती मजदूरी करते हैं। गांव में दोनों का बड़ा परिवार है। दोनों किशोर हम उम्र होने के कारण अक्सर साथ ही रहते थे। पुलिस के मुताबिक, स्कूल भी साथ-साथ आना जाना करते थे। अरमान अपनी पांच बहनों को इकलौता भाई था। दोनों किशोरों की हत्या के बाद से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed