फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   48 teacher posts vacant in 32 primary schools of Guhla.

Kaithal News: गुहला के 32 प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 48 पद रिक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
48 teacher posts vacant in 32 primary schools of Guhla.
शिक्षक की कमी झेल रहा गांव मंझेड़ी के प्राथमिक स्कूल का मुख्य द्वार।
गुहला चीका। खंड गुहला के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण यहां के नौनिहाल शिक्षा में पिछड़ते जा रहे हैं। खंड गुहला के 32 प्राथमिक स्कूलों से जुटाई गई जानकारी के अनुसार शिक्षकों के कुल 121 पद स्वीकृत हैं जबकि यहां पर मात्र 73 शिक्षक ही कार्यरत हैं। शिक्षकों के 48 पद रिक्त पड़े हैं। खंड के दो गांव रत्ताखेड़ा और बबुकपुर के स्कूलों में एक भी अध्यापक तैनात नहीं है। ये दोनों स्कूल बिना शिक्षक के ही चल रहे हैं।
विज्ञापन

गुहला क्षेत्र में लगाए गए अधिकतर शिक्षक या तो यहां से तबादला करवा रहे हैं या उन्हें दूसरे खंडों में डेपुटेशन पर भेज दिया जाता है। वर्तमान में भी खंड के कई शिक्षकों की ड्यूटी कलायत, राजौंद, पूंडरी और कैथल खंडों में लगाई गई है। यह स्थिति शिक्षा विभाग के साथ-साथ यहां के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही चिंताजनक है।
विज्ञापन

विभाग के नियमानुसार प्राथमिक स्कूलों में 30 बच्चों पर एक शिक्षक अनिवार्य है। बच्चों की संख्या 31 होने पर दो शिक्षकों का नियम है। खंड गुहला के कई ऐसे स्कूल हैं जहां पर शिक्षकों की संख्या बच्चों के अनुपात में बहुत कम है। खंड गुहला के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने सरकार से यहां पर पर्याप्त संख्या में अध्यापक लगाने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में है शिक्षकों की कमी
1. प्राथमिक स्कूल अगौंध में 120 बच्चों पर मात्र दो शिक्षक हैं जबकि तीन पद रिक्त हैं।
2. बलबेहड़ा स्कूल में 86 बच्चों पर दो शिक्षक हैं जबकि 2 पद रिक्त हैं।
3. भागल के स्कूल में 112 बच्चों पर 2 शिक्षक हैं जबकि 3 पद रिक्त हैं।
4. भूंसला स्कूल में 98 बच्चों पर मात्र दो शिक्षक हैं जबकि 2 पद रिक्त हैं।
5. भूना स्कूल में 81 बच्चों पर दो शिक्षक हैं जबकि 2 पद रिक्त हैं।
6. टटियाना स्कूल में 91 बच्चों पर 2 शिक्षक हैं जबकि 2 पद रिक्त हैं।
7. पीडल स्कूल में 87 बच्चों पर 2 शिक्षक हैं जबकि 2 पद रिक्त पड़े हैं। इसी प्रकार से लंडेहरी, थेह बनेड़ा, सरकपुर, मंझेड़ी, खुशहाल माजरा, गढ़ी नजीर, मलिकपुर, बुडड़नपुर सहित कुल 32 स्कूलों में 48 शिक्षकों की कमी है।

--------
प्राथमिक स्कूलों के लिए एडीसी कैथल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। खंड गुहला में शिक्षकों की कमी का मामला एक दिन पहले ही एडीसी के संज्ञान में लाया गया है। एडीसी ने इस संबंध में जल्द ही उचित कदम उठाने का भरोसा दिया है।
नरेंद्र दीक्षित, खंड शिक्षा अधिकारी, गुहला चीका।

शिक्षक की कमी झेल रहा गांव मंझेड़ी के प्राथमिक स्कूल का मुख्य द्वार।

शिक्षक की कमी झेल रहा गांव मंझेड़ी के प्राथमिक स्कूल का मुख्य द्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed