फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The pace of procurement in the markets is slow, only 81.60 MT of paddy has been sold so far.

Kaithal News: मंडियों में खरीद की रफ्तार धीमी अब तक 81.60 एमटी ही धान बिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The pace of procurement in the markets is slow, only 81.60 MT of paddy has been sold so far.
नई अनाजमंडी कैथल में सुखाने के लिए सड़क पर डाला गया धान। संवाद
कैथल। जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। अब तक कुल 81.60 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई। हालांकि मंडियों में आवक के मुकाबले खरीद की रफ्तार अभी काफी धीमी है। मार्केट कमेटी के आंकड़ों के अनुसार, जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक कुल 17,465 मीट्रिक टन पीआर धान पहुंच चुका है लेकिन नमी की समस्या के कारण खरीद प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन

मंडियों में धान लेकर पहुंचे किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती फसल में नमी का तय मापदंड से अधिक होना बना हुआ है। इसी बीच अतिरिक्त अनाज मंडी में पिछले 10 दिनों से अपनी फसल बेचने का इंतजार कर रहे किसान भाग सिंह के चेहरे पर उस समय खुशी लौट आई जब उनकी धान की नमी 15 प्रतिशत पाई गई। सरकारी नियमों के तहत यह नमी मानक दायरे में थी जिसके बाद उनकी फसल की तुरंत सरकारी खरीद कर ली गई।
विज्ञापन

केवल दो मंडियों में खरीद शुरू :एक तरफ जहां अतिरिक्त मंडी में खरीद का खाता खुला, वहीं दूसरी तरफ नई अनाज मंडी में शेरगढ़ निवासी किसान महेंद्र सिंह समेत कई किसान अभी भी अपनी फसल बिकने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में फिलहाल केवल दो प्रमुख मंडियों में ही खरीद प्रक्रिया शुरू हो पाई है। इसके कारण अन्य मंडियों और विशेषकर नई मंडी में अपनी उपज लेकर बैठे किसान परेशान हैं और वहां भी जल्द से जल्द सरकारी तौल शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

नई अनाजमंडी कैथल में सुखाने के लिए सड़क पर डाला गया धान। संवाद

नई अनाजमंडी कैथल में सुखाने के लिए सड़क पर डाला गया धान। संवाद

नई अनाजमंडी कैथल में सुखाने के लिए सड़क पर डाला गया धान। संवाद

नई अनाजमंडी कैथल में सुखाने के लिए सड़क पर डाला गया धान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed