{"_id":"69347e76e2aa58cbbe096f27","slug":"the-state-president-will-hold-discussions-with-the-chief-minister-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-796167-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष आज करेंगे विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष आज करेंगे विचार-विमर्श
Sun, 07 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में रविवार को होने वाली प्रदेश स्तरीय भाजपा की बैठक में सरकार और संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बैठक में स्वदेशी अभियान को घर-घर तक पहुँचाने की रणनीति पर विशेष चर्चा होगी। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वदेशी रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बैठक में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, आत्मनिर्भर भारत की प्रदेश टोली, लोकसभा संयोजक और सभी मंडलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। संवाद