फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The sit-in protest by Chandlana villagers against the discharge of sewage-contaminated water from Dhand continues for the 13th day.

Kaithal News: ढांड के सीवरेज के गंदे पानी के लिए चंदलाना के ग्रामीणों का धरना 13वें दिन भी धरना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The sit-in protest by Chandlana villagers against the discharge of sewage-contaminated water from Dhand continues for the 13th day.
09 ढांड 01 जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए चंदलाना के ग्रामीण।
ढांड। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ढांड के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले संभावित गंदे पानी की निकासी चंदलाना के खेतों की ड्रेन में किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का धरना बुधवार को 13वें दिन जारी रहा। लगातार धरना देने के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले के लिए वे जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांग स्पष्ट रूप से रख चुके हैं। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी कैथल को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है जिससे ग्रामीणों को भरोसा हो कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना उनका मौलिक अधिकार है। वे लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं लेकिन 13 दिन बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी पहल नहीं होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

अधिकारियों को दी चेतावनी
धरने पर बैठे ग्रामीणों ने एक बार फिर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि टेंडर प्रक्रिया में निर्धारित रोडमैप के अनुसार ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह से गुमराह करने की कोशिश न की जाए और पहले से तय योजना के विपरीत सीवरेज के पानी की निकासी का रास्ता न बनाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया और पूर्व निर्धारित रोडमैप के अनुसार पाइपलाइन बिछाने के बजाय मनमाने तरीके से कार्य करने का प्रयास किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।

09 ढांड 01 जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए चंदलाना के ग्रामीण।

09 ढांड 01 जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए चंदलाना के ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed