{"_id":"6a3d86b09441f8b8b20b0a4e","slug":"the-sai-palki-yatra-became-a-shining-example-of-devotion-service-and-surrender-to-sai-kaithal-news-c-245-1-kn11005-151398-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: साईं भक्ति, सेवा और समर्पण की मिसाल बनी साईं पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: साईं भक्ति, सेवा और समर्पण की मिसाल बनी साईं पालकी यात्रा
विज्ञापन
पालकी यात्रा का स्वागत करते श्रद्धालु।
कैथल। श्री साईं बाबा की अपार कृपा व दिव्य आशीर्वाद से पावन नगरी शिरडी में श्री साईं रसोई सेवा समिति की ओर से दिव्य साईं पालकी यात्रा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ किया गया।
इस आध्यात्मिक यात्रा में कैथल, करनाल, संगरूर, फरीदाबाद और चेन्नई सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पालकी यात्रा का शुभारंभ होटल मनडई पैलेस से हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज, साईं बाबा के जयकारों और भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु साईं बाबा के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त करते हुए यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा होटल मनडई पैलेस से शुरू होकर श्री खंडोबा मंदिर, श्री द्वारकामाई और श्री चावड़ी होते हुए पुनः होटल मनडई पैलेस पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नृत्य में लीन रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर साईं पालकी का स्वागत किया जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से सराबोर हो गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्री साई संस्थान ट्रस्ट, शिरडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की पत्नी और डिप्टी सीईओ की पत्नी ने भी साईं बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा के दौरान श्री खंडोबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसे साईं बाबा का प्रसाद मानकर ग्रहण किया और स्वयं को धन्य महसूस किया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि साईं बाबा का संदेश श्रद्धा और सबूरी आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। पालकी यात्रा का उद्देश्य लोगों में प्रेम, सेवा, भाईचारे और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।