{"_id":"67d73c6ec8907c2053029db3","slug":"the-problems-of-senior-citizens-were-considered-kaithal-news-c-245-1-kht1001-129195-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर किया विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर किया विचार
Mon, 17 Mar 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
कैथल। वरिष्ठ नागरिक भवन में रविवार को सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की एक बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र के तीन बार उच्चारण के साथ किया गया। सर्वप्रथम फकीरचंद गर्ग ने एक पुराना भजन सुना कर सारा माहौल भक्तिमय बना दिया। सीताराम दयोरा और भोलाराम ने चुटकुले सुना कर सभी को लोटपोट कर दिया। रामपाल सिंगला ने पुराने गानों की अंताक्षरी के साथ सभी का खूब मनोरंजन किया। बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर भी विचार किया गया।
रोहित शर्मा ने प्रेम के प्रतीक रंगोत्सव होली के पर्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। डॉक्टर जीएल चावला सुंदरलाल चावला, ईश्वर चंद्र गर्ग व भोलाराम के इस महीने में जन्मदिन होने पर सभी सदस्यों की ओर से फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही स्मृति चिन्ह देकर उनके स्वस्थ रहने की कामना की गई।
जगत राम पूनिया को एसोसिएशन के लिए अच्छे कार्य करने पर स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के प्रधान रामनारायण रावल ने सभा के समक्ष निशुल्क आंखों का कैंप लगाने का प्रस्ताव रखा जिसको सर्व सम्मति की ओर से स्वीकार कर लिया गया और आगामी अप्रैल महीने में आंखों का निशुल्क कैंप लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता प्रधान रामनारायण रावल ने की जबकि मंच संचालन महासचिव रोहित शर्मा ने किया। इस अवसर पर के एल रंगा, भले राम कठवाड़, सीताराम शर्मा, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, जगदीश कालड़ा, ईश्वर चंद्र पाहुजा, विजयपाल गुर्जर, आर पी सिंगला, कृष्ण लाल चौहान, कृष्ण गर्ग, ज्ञानचंद भल्ला, वीरभान गर्ग व प्रदीप शर्मा उपस्थित थे।