{"_id":"6aad8184a30ea7e5a3020817","slug":"a-change-in-the-weather-sunshine-during-the-day-with-a-slight-chill-setting-in-during-the-mornings-and-evenings-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155303-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मौसम में बदलाव, दिन में धूप और सुबह-शाम होने लगी हल्की ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मौसम में बदलाव, दिन में धूप और सुबह-शाम होने लगी हल्की ठंडक
विज्ञापन
शुक्रवार शाम के समय करनाल रोड का दृश्य। संवाद
कैथल। पिछले कई दिनों से जिले के मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय जहां आसमान साफ रहने के साथ ही धूप निकल रही है, वहीं सुबह-शाम मौसम में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है।
पिछले एक सप्ताह के भीतर कैथल और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
कृषि विशेषज्ञ डाॅ. हरमीत का कहना है कि हवाओं की दिशा में आंशिक बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के हल्के असर के कारण वातावरण में यह तब्दीली आई है। दिन और रात के तापमान में करीब 11 डिग्री का अंतर है। सुबह और शाम के समय चलने वाली हल्की हवाओं ने उमस और भीषण गर्मी के तेवरों को पूरी तरह से शांत कर दिया है जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली है।