{"_id":"684f3ec1cfd1a6cd2a093614","slug":"the-problems-of-farmers-will-be-discussed-in-the-camp-kaithal-news-c-245-1-kht1010-133437-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: देशभर के किसान करेंगे आगामी आंदोलन का ऐलान- कसाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: देशभर के किसान करेंगे आगामी आंदोलन का ऐलान- कसाना
Mon, 16 Jun 2025 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-19
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारतीय किसान यूनियन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को नीम साहिब गुरुद्वारा में हुई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। इसमें युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना व प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर सिंह ने भी विशेष तौर पर भाग लिया।
बैठक का संचालन युवा जिलाध्यक्ष विक्रम दुसैण ने किया। युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रीय चिंतन शिविर 19 जून से 21 जून तक लाल कोठी हरिद्वार में होगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करना व देश भर मे किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा होगी।
शिविर में देश के कोने कोने से किसान भाग लेगे। इस शिविर को लेकर किसानों मे भारी उत्साह है। कैथल जिले से सैंकड़ों की संख्या में किसान चिंतन शिविर में भाग लेगे। प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर सिंह चीका ने कहा कि देश के किसानों की आर्थिक हालत बड़ी दयनीय हो चुकी है, हर रोज सैंकड़ों किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहे है, लेकिन सरकार किसानों का कर्जा माफ ना करके अपने कॉर्पोरेट मित्रों को कर्जा माफ करने का काम कर रहे है।
विज्ञापन
सरकार किसान से जमीन छीन कर उनको मजदूर बनाना चाहती है। सरकार ने खेतों के लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जल्द जारी नहीं किए। पूरे प्रदेश के किसान भी सडक़ो पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होगे। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष भागल, केवल सिंह सिद्ध, संदीप सधू, भूपेंद्र सांघन, मोनी सिकंदर खेडी, गुरुमुख फरल, भीम सिंह खनौदा सहित सैंकड़ों किसान उपस्थित रहे।