फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The person who climbed the tower in Amargarh Gamdi

Kaithal News: अमरगढ़ गामड़ी में टावर पर चढ़ा व्यक्ति साढ़े तीन घंटे बाद उतरा

Fri, 21 Apr 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
The person who climbed the tower in Amargarh Gamdi
कैथल। शहर की अमरगढ़ गामड़ी में एक व्यक्ति वीरवार की सुबह टावर पर चढ़ गया। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। इसके बाद यहां मौके पर पुलिस भी पहुंची और उसे समझाने में जुटी रही। चौकीदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद वह नीचे उतरा।
विज्ञापन


गांव क्योड़क निवासी महावीर वीरवार सुबह करीब नौ बजे जमीनी विवाद के चलते टावर पर चढ़ गया था। इसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा चालू हो गया। लोग उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे लेकिन वह टस से मस नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


मौके पर तहसीलदार सुदेश मेहरा भी पहुंची। पुलिस व प्रशासन की तरफ से महावीर को नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किए। शुरुआत में एक बार उसे टावर से नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू की टीम को बुलाना पड़ा लेकिन वह मान ह नहीं रहा था। हालांकि फिर करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद वह अपने आप ही टावर से उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार सुदेश मेहरा ने बताया कि व्यक्ति के टावर पर चढऩे की जानकारी मिलने के बाद वह और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने टावर से नीचे उतर आया। टावर पर चढ़ने वाले व्यक्ति ने बताया कि अपने चाचा से जमीनी विवाद के कारण उसने ऐसा किया। आश्वासन मिलने पर वह मान गया। यह भी बताया जा रहा है कि महावीर पहले भी अपने गांव क्योड़क में टावर पर चढ़ चुका है। इस मौके पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल जगबीर भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed