फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The pension of the elderly has not been increased for two years, causing deep anger among the villagers.

Kaithal News: दो साल से नहीं बढ़ी बुजुर्गों की पेंशन ग्रामीणों में गहरा रोष

Thu, 18 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The pension of the elderly has not been increased for two years, causing deep anger among the villagers.
पाई। हरियाणा सरकार द्वारा दो वर्षों से बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी न किए जाने पर ग्रामीणों में गहरा रोष है। गांव के छज्जू राम, महेंद्र, मेंसा, इंद्र आदि ग्रामीणों ने कहा कि पहले सरकार हर वर्ष बुढ़ापा पेंशन में 200 रुपये की नियमित वृद्धि करती थी, लेकिन अब पिछले दो वर्षों से बढ़ोतरी बंद कर
विज्ञापन


दी गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की ओर से पहले 3500 रुपये मासिक पेंशन करने की घोषणा हुई थी, वहीं नवंबर 2025 से पेंशन 3200 रुपये करने की बात भी कही गई थी, लेकिन यह घोषणा धरातल पर लागू नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि इस बार 3000 रुपये की जगह 3200 रुपये आएंगे, लेकिन पेंशन फिर केवल 3000 ही मिली।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय भाजपा नेताओं ने पेंशन बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच 3000 रुपये की पेंशन बेहद कम है और इसे बढ़ाकर कम से कम 4000 रुपये प्रति माह किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed