फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The outcry over DAP fertilizer continues..Farmers jammed for four and a half hours

डीएपी खाद को लेकर हाहाकार जारी..किसानों ने लगाया साढ़े चार घंटे तक जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The outcry over DAP fertilizer continues..Farmers jammed for four and a half hours
डीएपी खाद न मिलने पर किसानों ने सोमवार को जहां पिहोवा चौक पर जाम लगा दिया। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने करनाल से पहुंची एक डीलर की गाड़ी को गोदाम में पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया। गनीमत रही कि ड्राईवर ने गाड़ी को पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया। एसडीएम ने करीब साढ़े चार घंटे बाद आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं पुलिस चौकी में पहुंची गाड़ी से करीब 300 कट्टे किसानों में एक-एक करके बांट दिए गए। एसडीएम ने बुधवार सायं तक खाद पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस अवधि तक खाद न पहुंचने पर किसानों ने पिहोवा चौक पर ही दिवाली मनाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसान सोमवार सुबह करीब नौ बजे ही पिहोवा चौक पर पहुंच गए। यहां चारों ओर से ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके जाम लगा दिया और संकरी गलियों को भी बंद कर दिया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद तहसीलदार सुदेश मेहरा किसानों को समझाने पहुंची, लेकिन किसान खाद की मांग पर अड़े रहे। नौ बजे से करीब डेढ़ बजे तक किसान जाम लगाकर बैठे रहे। इसके बाद एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि बुधवार बाद दोपहर तक सोसाइटी में खाद भेज दिया जाएगा। किसानों जसविंद्र, नरेश चट्ठा, भरत सिंह बैनीवाल, विक्रम सहित अन्य ने कहा कि यदि बुधवार तक खाद नहीं पहुंचा तो वे पिहोवा चौक पर ही दिवाली मनाएंगे। इस पर एसडीएम ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे भी उनके साथ यहीं दिवाली मनाने पहुंचेंगे। इसके बाद किसान जाम खोलकर चले गए और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दूसरी ओर सुबह करीब दस बजे अनाज मंडी के निकट किसानों को सूचना मिली कि एक गाड़ी में डीएपी खाद लोड है। किसानों ने इस गाड़ी को पुलिस चौकी के निकट घेर लिया। चालक ने तुरंत गाड़ी को पुलिस चौकी के अंदर खड़ा कर दिया। इसके बाद पहुंचे किसानों ने जांच की तो गाड़ी के अंदर करीब 300 कट्टे डीएपी खाद के थे। इन कट्टों के पीछे यूरिया खाद रखी हुई थी। ताकि डीएपी किसी को दिखाई न दे। मामले की सूचना मिलते ही एसडीओ सतीश नारा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कागजात की जांच करके बताया कि यह खाद कृषि विभाग की जानकारी में है और करनाल से कैथल के एक डीलर ने मंगवाया है। जिसमें से 100 कट्टे कैथल व 200 कट्टे कलायत जाने हैं। यह नियमानुसार भेजा गया है। इसके बाद भी किसान नहीं मानें। किसान नेता सतपाल दिल्लोंवाली ने कहा कि नियमानुसार है तो भी किसानों को जरूरत है तो उन्हें खाद मिलना चाहिए। इसके बाद एक-एक कट्टा करके एसडीओ सतीश नारा की अगुवाई में खाद बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदल फर्टिलाइजर्स का खाद होने की उड़ी अफवाह, मौके पर पहुंचे व्यापारी-किसानों में अफवाह उड़ गई कि यह खाद जिंदल फर्टिलाइजर्स का है। जिसकी सूचना मिलते ही जिंदल फर्टिलाइजर्स से व्यापारी राजकुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी फर्म के केवल 111 यूरिया खाद के कट्टे हैं। डीएपी खाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है। डीएपी खाद किसी ओर की है। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि किसानों को आश्वासन दिया है। बुधवार तक खाद पहुंचने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद इस समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed