{"_id":"690e5d402d5f3aa2ad03d298","slug":"the-number-of-dengue-patients-in-the-district-reached-68-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140311-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 68 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 68 पहुंची
Sat, 08 Nov 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू का डंक बढ़ता जा रहा है। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 68 पर पहुंच गई है। जबकि पिछले वर्ष कुल 80 मामले दर्ज किए गए थे।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार फील्ड में सर्वे कर रही हैं। नागरिक अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त की जा रही है। इसके अलावा डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बता रही हैं। विभाग के मुताबिक स्वास्थ विभाग की 930 टीमें विभाग की मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कर रही हैं। वहीं डेंगू के मामले बढ़ने के बावजूद फॉगिंग नहीं होेने से लोगों में रोष है।
लोगों का कहना है कि नगर पालिका व पंचायतों को यह कार्य दिया गया है, लेकिन कई पंचायतों के पास फॉगिंग के लिए मशीन तक नहीं है, ऐसे में कैसे डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव हो पाएगा। संवाद