फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The 'moon' of the story shines in the state level animal exhibition

राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी में चमका कथा का ‘चांद’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
The 'moon' of the story shines in the state level animal exhibition
कैथल। हरियाणा पशुओं की उत्तम और उन्नत नस्लों में देशभर में जाना जाता है। इसमें सबसे पहला नाम मुर्राह का आता है। पशुओं में हरियाणा का मुर्राह और ताऊ का तुर्रा अपनी खास पहचान रखता है। यही वाक्य कैथल के गांव जांबा के चांद नामक झोटे ने सिद्ध कर दिया है। भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता में चांद कद-काठी, सींग और अन्य विशेषताओं के कारण प्रदेश में चौथे स्थान पर आया है। इससे एक दिन पहले कुरुक्षेत्र में नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता में चांद ने पहला स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन

चांद के मालिक राजपाल ने बताया कि उसने लगभग 27 महीने 15 दिन पहले हिसार से चांद की मां रानी को 2 लाख 60 रुपये में खरीदा था। उस समय चांद 15 दिन का था। अब चांद 28 महीने का हो गया है। चांद की मां रानी मुर्राह नस्ल की भैंस है जो इस समय 23 किलो 100 ग्राम दूध देती है। चांद के पिता अर्जुन खुंगड़ है, जो हिसार जिले में है। राजपाल ने बताया कि भिवानी मेले में चांद की 15 लाख 50 हजार रुपये कीमत लग चुकी है लेकिन उन्होंने बेचने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

हर रोज खाने पर होता है दो हजार खर्च
चांद झोटे के मालिक राजपाल ने बताया कि चांद के खाने पर हर रोज दो हजार रुपये खर्च होते हैं। इसमें चांद को प्रतिदिन सात से आठ किलो गाय का दूध, पांच किलो चने, पांच किलो गेहूं का आटा, पांच किलो सेब, दो किलो गुड़ और तीन से चार किलो बिनौले दिए जाते हैं। वहीं एक महीने में एक किलो देशी घी खिलाया जाता है और हर रोज एक लीटर सरसों के तेल से मालिश की जाती है। खाने की डाइट और दिनचर्या, पशु चिकित्सकों की सलाह के अनुसार चलती है। साथ ही रोज पांच किलोमीटर की सैर भी कराते हैं। चांद दिन में दो से तीन बार नहाता है। गर्मियों में कूलर की हवा में गद्दे पर सोता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed