फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   "The Modi government will sit on the throne betrayal '

'गद्दी पर बैठते ही मोदी सरकार ने किया विश्वासघात'

Mon, 23 Jun 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला/ब्यूरो, कैथल Updated Mon, 23 Jun 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
"The Modi government will sit on the throne betrayal '
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में रेल यात्री किराए एवं मालभाड़े में की गई वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ता जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। जहां से प्रदर्शन करते हुए छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक से होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में रेल किराए में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग संबंधी तख्तियां ली हुई थीं। प्रदर्शन में रेल किराया वापिस लो, निजिकरण बंद करो, रेल किराया सस्ता करो संबंधी नारे भी लगाए।
विज्ञापन


पार्टी के जिला सचिव कामरेड रोशन लाल, बाबू राम, राजकुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी नेतृत्व एनडीए सरकार ने रेल किराया बढ़ाकर आम गरीब लोगों पर भारी बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि रेल में आम आदमी ही ज्यादा सफर करते हैं। माल भाड़ा बढ़ जाने से तमाम तरह की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे। गरीबों की सेवा एवं अच्छे दिन आने वाली जैसी बातें करने वाले नरेंद्र मोदी एवं उसकी सरकार ने गद्दी में बैठते ही आम जनता के साथ विश्वासघात किया है।


पहले ही जनता कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों एवं महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों के कारण त्रस्त थी। वही अब बदलाव की उम्मीद लेकर भाजपा को वोट दिया था। लेकिन भाजपा भी कांग्रेस की नीतियों पर चलती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसी नीतियों को स्वीकार नहीं करेगी। जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ताकतवर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बढ़ाए हुए किराए को तुरंत वापस लेकर जनता को राहत प्रदान करे। इस अवसर पर सुभाष चंद, महाबीर, कामरेड रोशन लाल, नंद लाल, ईश्म सिंह, पाला राम, सुरेंद्र कुमार, विक्रम सहित अन्य ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed