फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The MLA spoke to the Agriculture Minister regarding the availability of fertilizers

खाद की उपलब्धता को लेकर विधायक ने की कृषि मंत्री से बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The MLA spoke to the Agriculture Minister regarding the availability of fertilizers
विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को खाद की किल्लत नहीं आने दी जाएगी। इस विषय को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल से बात की है। उन्होंने डीएपी खाद की उपलब्धता का पूरा आश्वासन दिया है। खाद की सप्लाई बाहर से आने की बजह से कई बार देरी हो जाती है। भविष्य में ये सुनिश्चित किया गया है कि सभी किसानों को समय पर खाद मुहैया हो ताकि किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही 2 हजार खाद के कट्टों की सप्लाई करनाल से आएगी और 30 अक्तूबर को विशेष रैक जींद में लगेगा, जिसके माध्यम से जींद के साथ-साथ कैथल के लिए 2600 मीट्रिक टन की सप्लाई होगी। किसान 60 प्रतिशत खाद का कोटा ले चुके हैं, बाकि आपूर्ति भी जल्द कर दी जाएगी। इस बार 1990 मीट्रिक टन खाद की सप्लाई हुई है, जबकि पिछले वर्ष इस समय तक 15190 मीट्रिक टन खाद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed