फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The mercury reached 33 degrees for the second consecutive day.

Kaithal News: लगातार दूसरे दिन 33 डिग्री पर पहुंचा पारा

Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 33 degrees for the second consecutive day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले दो दिनों से शहर का तापमान स्थिर बना हुआ है, जिससे जनजीवन पर असर दिखने लगा है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कुछ डिग्री अधिक है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर होते ही सूरज के तेवर तीखे हो जाते हैं।

सुबह करीब 11 बजे के बाद धूप में तेज़ी महसूस होने लगती है, जो दोपहर तीन बजे तक चुभने वाली गर्मी में बदल जाती है। खुले में निकलने वाले लोगों को धूप से बचने के लिए छाता या सिर ढककर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 48 घंटों से तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। हवाओं में नमी की कमी और आसमान साफ रहने के कारण सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं, जिससे गर्मी का असर बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के कारण फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी की इस शुरुआती दस्तक का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों, गन्ने के जूस और मौसमी फलों की मांग बढ़ गई है। घरों और दफ्तरों में पंखों की रफ्तार तेज हो गई है।

आने वाले दिनों में मौसम का यही रुख बना रहा तो तापमान एक सप्ताह के भीतर 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जो समय से पहले गर्मी की शुरुआत का संकेत है। -डॉ. रमेश चंद्र, मौसम विशेषज्ञ


मार्च में धुंध से लोग हैरान

राजौंद। आमतौर पर मार्च माह को सर्दी के विदा होने और मौसम के साफ रहने का समय माना जाता है, लेकिन शनिवार सुबह क्षेत्र में अचानक धुंध और हल्का कोहरा छा जाने से लोग हैरान रह गए। इस समय सामान्यतः आसमान साफ रहता है और धूप निकलने लगती है, इसलिए मार्च में धुंध और कोहरे का दिखाई देना असामान्य माना जा रहा है। सुबह सड़कों पर कुछ देर के लिए दृश्यता कम हो गई, जिसके कारण वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। मुख्य मार्गों पर आने-जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेतों और रास्तों पर हल्की धुंध की परत देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed